महाराष्ट्र में सड़क हादसा, 16 कामगारों की मौत
पुलिस के मुताबिक यह हादसा शोलापुर-अक्कलकोट राजमार्ग पर सोमवार देर रात 1.30 बजे हुआ। चालक के अचानक नियंत्रण खो देने की वजह से टेम्पो पलट गया।
हादसे के बाद कई कामगार टेम्पो पर लदे अनाज और समानों के नीचे फंसने से बाहर नहीं निकल पाए। टेम्पो का चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आसपास के गावों के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मारे गए लोगों में पांच पुरुष, पांच महिलाएं, तीन लड़के और तीन लड़कियां है। घायलों में 18 की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications