यमन में गोलीबारी में पुलिसकर्मी की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अदन के पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल्लाह कैरान ने बताया कि समाचार पत्र 'अल-अयाम' को बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी।
कैरान ने बताया, "अखबार के सशस्त्र समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।"
पुलिस की ओर से कहा गया कि पुलिसकर्मी की मौत के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications