मौसम की पुख्ता भविष्यवाणी के लिए 'इंसेट 3डी' प्रक्षेपित किया जाएगा

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव शैलेश नायक ने मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के 97वें अधिवेशन में 'मौसम,जलवायु और पर्यावरण' विषय पर बोलते हुए कहा कि देश लघु और दीर्घ अवधि के मौसम पूर्वानुमानों को और बेहतर ढंग से प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि देश लघु अवधि मौसम का पूर्वानुमान 77 फीसदी तक लगा लेता है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष 'इंसेट 3डी' और 2012 तक ओशियनसेट द्वितीय प्रक्षेपित कर मौसम की भविष्यवाणी क्षमता में और सुधार किया जाएगा।

अन्य इंसेट उपग्रहों से अलग 'इंसेट 3डी' विशुद्ध रूप से मौसम की जानकारी ही देगा। इसमें 19 चैनल साउंडर, एक 6 चैनल तस्वीर लेने वाला और मौसम विज्ञान से जुड़े दो (पेलोड्स)उपकरण लगे हुए हैं।

नायक ने मौसम के क्षेत्र में विशेषज्ञों की कमी की ओर संकेत करते हुए कहा कि कम से कम 30-40 लोगों को जलवायु अध्ययन का प्रशिक्षण देने के प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा। मौसम के बारे में बेहतर भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए उन्होंने इस क्षेत्र में और अधिक निवेश की जरूरत बताई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+