दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 14 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 9,495 हुई
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में आज एच1एन1 वायरस से संक्रमित 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,495 हो गई हैं।"
उन्होंने बताया कि 14 मामलों में छह बच्चे शामिल हैं।
सोमवार को स्वाइन फ्लू से एक 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications