महिलाओं के दक्षिण एशियाई संसदीय निकाय पर विचार होगा : मीरा कुमार
राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) में पहुंची मीरा कुमार ने सम्मेलन से इतर पत्रकारों द्वारा फहमिदा मिर्जा के सुझाव के बारे में पूछने पर कहा कि वह इस पर विचार करेंगी।
मिर्जा ने पत्रकारों से बात करते हुए महिला संसदीय निकाय की बात कही थी। पाकिस्तान में पहले से ही महिलाओं का संसदीय निकाय है, जो कि समाज में महिलाओं से सम्बद्ध जीवंत मुद्दों को आवाज देने और महिलाओं के निरंतर व मजबूत प्रतिनिधित्व की दिशा में एक नवीन कदम है।
मिर्जा ने कहा कि उन्होंने मीरा कुमार के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनको भेजे बधाई संदेश में भी महिला संसदीय निकाय की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications