'मुंबई जैसे हमले को दोहराया जा सकता है'

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 5 जनवरी(आईएएनएस)। अमेरिका के एक अग्रणी थिंक टैंक ने मुंबई जैसी आतंकी कार्रवाई के दोहराए जाने की आशंका जताई है। खुद को वैश्विक खुफिया कंपनी कहने वाली स्ट्रैटफोर ने वर्ष 2010 के लिए अपनी सालाना भविष्यवाणी में यह कहा है।

इसने अपनी आकलन रिपोर्ट में कहा है,"ऐसे हमले का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी मुहिम में लगी पाक सेना को भारतीय मोर्चे पर तैनात होने के लिए बाध्य करना है। रिपोर्ट में कहा गया है, "ऐसे हमले का उद्देश्य पाकिस्तान के पश्चिमी मोर्चे पर आतंकवादियों के खिलाफ सक्रिय सैनिकों को भारतीय सीमा पर तैनात होने के लिए विवश करना है।"

इसमें कहा गया है कि अगर भारत में मुंबई जैसा हमला होता है तो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ सकता है। ऐसे में पाकिस्तान को सैनिकों को पश्चिमी क्षेत्र से निकालकर भारत से लगे इलाकों में तैनात करना होगा।

आकलन रिपोर्ट कहती है, "नवंबर 2008 की मुंबई घटना के बाद से भारत और अमेरिका ने आतंकी संगठनों के बारे में सूचना इकट्ठा करने की प्रणाली को काफी चुस्त-दुरुस्त बनाया है, पर इस चौकसी के बावजूद हमलों को रोकना लगभग असंभव है।

रिपोर्ट कहती है, "पाकिस्तान अमेरिका और जेहादियों के बीच फंसकर रह गया है। एक ओर अमेरिका का धर्य जवाब दे रहा है तो दूसरी ओर जेहादियों से निपटने की उसकी रणनीति कमजोर साबित हुई है। अधिकांश अलकायदा नेता आज अफगानिस्तान में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में पनाह लिए हुए हैं। ऐसे में अफगानिस्तान नहीं, बल्कि पाकिस्तान आतंकवाद की धुरी बन गया है।

अमेरिका के दबाव में जब पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई का दायरा बढ़ाएगा तो इस सैन्य सक्रियता को कुंद करने के लिए आतंकवादी भारत में मुंबई जैसी आतंकी कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+