बिहार में शीतलहर से निजात नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक पटना के न्यूनतम तापमान में हालांकि करीब तीन डिग्री का इजाफा हुआ है परंतु पछुआ हवा चलने का सिलसिला जारी है। इस कारण लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। कई क्षेत्रों में सूरज के नहीं निकलने के कारण लोगों को और परेशानी उठानी पड़ रही है।
पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को पूर्णिया सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 8़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने मंगलवार को बताया कि पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में हालांकि बढ़ोतरी हुई है परंतु शीतलहर के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। इधर, सर्दी के कारण अधिकारियों द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications