बिहार से 14 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मंगलवार को गश्त पर कछुअर गांव पहुंचे पुलिस दल पर वहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की।
रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने मंगलवार को दावा किया कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद गांव से 14 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
वैभव के मुताबिक इस दौरान घटनास्थल से पुलिस ने 11 डेटोनेटर, एक वायरलैस सेट, दो बैगों में सोलर चार्जर समेत नक्सली साहित्य बरामद किया। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications