छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, 1 को रौंदा
वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर अर्दा गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान विकलांग केंदा (65) हाथियों की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। हाथियों ने आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाया।
वन विभाग के अधिकारी ने जिला मुख्यालय अंबिकापुर से आईएएनएस को बताया कि हाथियों के उत्पात के दौरान विकलांग केंदा भाग नहीं सके जिसकी वजह से वह हाथियों की चपेट में आ गए।
छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कोरबा और रायगढ़ जिलों में हाल के दिनों में हाथियों के उत्पात में बढ़ोतरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications