ऑटो एक्सपो : टीवीएस का तिपहिया हिट
अभी से ही यह मॉडल लोगों को भाने लगा है। प्रगति मैदान के विशाल परिसर में आज इस वाहन ने लोगों को अपनी खूबियों का परिचय दिया। इसमें सवार होकर कई लोगों ने प्रगति मैदान का चक्कर लगाया।
इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसकी ईंधन बचत क्षमता। एक लीटर में यह 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, जो इस श्रेणी के दूसरे वाहन से ज्यादा है। इसमें एमपी3 प्लेयर एवं आरामदेह सीट आदि जैसी सुविधाएं हैं।
इसके कंट्रोल पैनल में ऐसे प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है जो हादसे के दौरान सिकुड़ सके। ऐसे में चालक के सीट पर फंसने का खतरा नहीं रहता। इस वाहन में लोगों को प्रगति मैदान की सैर कराने वाले गणेशन ने कहा, "यह चालक और यात्री दोनों के लिए आरामदेह है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications