कर्नाटक की पूर्व मंत्री ने की भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात
सूत्रों ने कहा है कि करंदलागे ने मंगलवार को गडकरी से मुलाकात की और लगभग आधा घंटे तक उनसे बातचीत की। उन्होंने गडकरी को उन परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी, जिनके कारण मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को असंतुष्टों को खुश करने के लिए मजबूरन करंदलागे से इस्तीफा देने के लिए कहना पड़ा था।
सूत्रों ने कहा है कि भाजपा नेता अरुण जेटली भी मुलाकात के दौरान मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार करंदलागे ने संभवत: गडकरी से कहा है कि वह पार्टी में कोई पद नहीं चाहतीं। वह पिछले वर्ष राज्य में आई बाढ़ के कारण तबाह हुए इलाकों में काम करने में जुटी हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications