अप्रैल से होगी हार्ले डेविडसन की बुकिंग
कंपनी के भारत मामलों के प्रबंध निदेशक अनूप प्रकाश ने कहा कि देशी बाजार में कंपनी अपने 12 मॉडल उतारेगी, जिनमें स्पोर्टस्टर, डायना, वीआरएससी, सॉफ्टएल और टूरिंग होंगे।
भारत में कंपनी के मोटरसाइकिल की कीमत 6.95 लाख रुपये से 34.95 लाख रुपये के बीच होगी।
प्रकाश ने कहा कि ग्राहक मोटरसाइकिल की बुकिंग नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और चण्डीगढ़ में कर सकते हैं। जून से कंपनी अपने ग्राहकों को यह स्टाइलिश मोटरसाइकिल सौंपना शुरू करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications