उड़ीसा में सर्दी से राहत
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस.सी.साहू ने आईएएनएस को बताया,"तापमान बढ़ने की मुख्य वजह नमी में वृद्धि है। सर्दी का प्रकोप फिर शुरू होगी।"
राज्य के कंधमाल जिले के फुलबनी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले यहां रविवार को तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। राज्य में पिछले एक सप्ताह से शीतलहर का प्रकोप जारी है।
संभलपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जबकि सोमवार को यहां का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियय रिकार्ड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications