शेयर बाजारों में बढ़त, सेंसेक्स में 128 अंकों की तेजी (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 127.51 अंकों (0.73 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,686.24 पर बंद हुआ। सेंसेक्स मंगलवार सुबह 17,555.77 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 17,729.78 के उच्चतम और 17,555.77 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 45.70 अंकों (0.87 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,277.90 पर बंद हुआ। निफ्टी मंगलवार सुबह 5277.15 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 5288.35 के उच्चतम और 5242.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 81.60 अंकों (1.20 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,898.95 अंकों पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 72.55 अंकों (0.85 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,564.28 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 प्रमुख सेक्टर सूचकांकों में से 12 में तेजी रही जबकि केवल ऑटो सेक्टर में 18.84 अंकों की गिरावट दर्ज गई।
बीएसई में सबसे अधिक तेजी दर्ज करने वाली कंपनियों के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (7.39 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (5.79), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (4.57), रिलायंस कम्युनिकेशन (3.51), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (3.36) और सन फार्मा (3.03 फीसदी) शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications