तेलंगाना पर विरोध प्रदर्शन की लपटें दिल्ली पहुंचीं
ये प्रदर्शन गृह मंत्रालय के बाहर आयोजित किए गए। उस समय आंध्र प्रदेश से आए नेता इस मुद्दे पर उत्पन्न गतिरोध दूर करने के लिए सूत्र तलाशने की कोशिश में जुटे थे।
प्रदर्शनकारी तेलंगाना के समर्थन और विरोध में नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों की संख्या 50 के आसपास थी। वे हाथों में बैनर लिए थे, जिन पर लिखा हुआ था- 'जय तेलंगाना' और 'युनाइटेड आंध्र प्रदेश'।
प्रदर्शन का यह सिलसिला लगभग आधे घंटे तक जारी रहा। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और वह उन्हें बसों में भर कर वहां से उठा ले गई।
प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के लोकसभा सदस्य वेणुगोपाल रेड्डी शामिल थे। रेड्डी राज्य विभाजन के घोर विरोधी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications