स्पेन में केले के बक्सों से कोकीन बरामद
मेड्रिड, 5 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के मेड्रिड और दो अन्य शहरों के बाजारों में बिक्री के लिए जाने वाले केले के बक्सों से 100 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कोकीन कहां से आई।
समाचार एजेंसी ईएफई ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि सुपर बाजार के एक कर्मचारी को केलों का एक बक्सा खाली करने के दौरान कोकीन मिलने के बाद से पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अधिकारियों ने केले के विभिन्न बक्सों से कोकीन बरामद की थी। केलों के ये बक्से मेरकैमैड्रिड केंद्रीय खाद्य बाजार से आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications