ब्राजील में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 85 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया है कि सोमवार को आंग्रा डोस रीस सिटी से चार और शवों के मिलने के साथ ही मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 85 तक पहुंच गई।
अधिकारियों के मुताबिक अब तक रियो डी जनेरियो में 72, साओ पाओलो में 10 और मिनास गैरस में तीन लागों की मौत हुई है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों रियो डी जनेरियो और इसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद चट्टाने खिसकने से कई मकान ध्वस्त हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications