ऑटो एक्सपो : ट्रक बाजार में होड़ बढ़ी
एक ओर जहां ट्रक बाजार पर मुख्यत: उपरोक्त दोनों कंपनियां ही काबिज रही हैं, वहीं बाजार में आइशर की स्थिति कमजोर रही है। अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस बाजार में अपना नवस्टार ट्रक उतराने की घोषणा कर दोनों कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है।
कंपनी इसी नाम वाली अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर यह ट्रक तैयार करेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा की पहचान कार और एसयूवी बनाने के लिए ही रही है, पर कंपनी ने 25 टन क्षमता वाला यह ट्रक प्रदर्शित कर इस बाजार में सशक्त प्रतियोगी होने का संकेत दे दिया है।
बाजार में नवस्टार उतारकर कंपनी ने खासकर टाटा मोटर्स की चिंता बढ़ा दी है। टाटा मोटर्स ज्यादा क्षमता वाला ट्रक बनाती है। इसके एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा,"हमारे लिए यह चुनौती है, पर हम इसका स्वागत करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications