छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा थाना क्षेत्र के कोदरी गांव की आठवीं में पढ़ने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही मनोहर बेलदार और कृष्णा महाजन ने कथित तौर पर छेड़खानी की थी। पीड़िता ने उसका विरोध किया था। परिजनों का आरोप है कि जब किशोरी सोमवार दोपहर घर में अकेली थी, तभी दोनों युवकों ने उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी। किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बुरहानपुर के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक एम. के. कटकवार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications