प्रधानमंत्री ने मीरा कुमार की तारीफ की

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें ऐसी महिला करार दिया है जो मृदुभाषी होने के साथ ही बेहद अनुशासनप्रिय भी हैं।

उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के संसद अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि मीरा कुमार कई चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी संसदीय जिम्मेवारी का वहन कर रही हैं। वे भलेही मृदुभाषी हैं, पर सख्त अनुशासन की भी उतनी ही कायल हैं। उनकी सौम्यता और अनुशासनप्रियता दोनों सराहनीय है।"

64 वर्षीया मीरा कुमार को जब पिछले साल जून में देश की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष चुना गया तो देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक अहम अध्याय जुड़ गया। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+