ऑटो एक्सपो : वोक्सवेगन ने पोलो मॉडल प्रदर्शित किया
प्रगति मैदान में आयोजित वाहन मेले में अपने पोलो और रेस पोलो मॉडल पेश करने के बाद कंपनी ने कहा कि पोलो मॉडल उसकी विपणन रणनीति के केंद्र में होगा।
कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल जोकेम हीजमैन ने मीडिया से बातचीत में कहा, "पोलो वाकई उत्कृष्ट मॉडल है। इसे बाजार में खपाने के लिए एक खास रणनीति तैयार की गई है।" 1.2 लीटर की क्षमता वाले पोलो मॉडल के पेट्रोल एवं डीजल संस्करण बाजार में उपलब्ध कराए जाएंगे। 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन की क्षमता वाले रेस पोलो मॉडल को भी भारतीयों की रुचियों के मुताबिक ढाला गया है।
कंपनी के निदेशक मंडल के एक और सदस्य नीरज गर्ग ने कहा, पोलो आरामतलब यात्रा के लिहाज से काफी उपयुक्त गाड़ी है। यह वाहन चालन के उच्च मानकों के आधार पर विकसित मॉडल है।
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने भारत में अपना नेटवर्क बड़ाया है और अब उसके डीलरों की संख्या 40 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications