स्नातकों के अर्थपूर्ण रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा : पिल्लई
पिल्लई ने कहा कि नौकरियों में भर्ती के लिए परिसर चयन का माध्यम अपनाते हुए इग्नू सूचना प्रौद्योगिकी और संचार सेवाओं के क्षेत्र में अपने छात्रों को नौकरियां दिलाने के लिए बहुराष्ट्रीय निगमों और आईटी कंपनियों के साथ संबंध स्थापित कर रहा है। इच्छुक छात्र और कंपनियां इग्नू की प्लेसमेंट सेल के संपर्क में रह सकेंगे।
नव वर्ष के मौके पर इग्नू से जुड़े शिक्षाविदों और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए पिल्लई ने कहा कि इग्नू के दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम ने खुद को दुनिया के कई देशों के सामने शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रभावी मॉडल के रूप में पेश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications