आंध्र में तेलंगाना मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन, यातायात बाधित (लीड-1)

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में रेलगाड़ियां रोकीं जिससे राज्य में रेल परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों ने ऐहतियात बरतते हुए 89 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया। राज्य परिवहन निगम की बसों की सेवा विरोध प्रदर्शनों से प्रभावित हुई।

आंध्र और रायलसीमा इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने 'रेल रोको' अभियान चला रखा है। कडप्पा, गुंटूर और कृष्णा जिले में बड़ी संख्या में तेलंगाना विरोधी प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियों को रोका।

तेलंगाना मसले पर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का विरोध कर रही संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने 'रेल रोको' अभियान का आह्वान किया है।

गुंटूर जिले में तिरुवंनतपुर-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस और माछेरला एक्सप्रेस को प्र्दशनकारियों ने रोक दिया था। विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियों को रोका।

नालगोंडा जिले में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर वाहनों की अवाजाही रोक दी थी।

जेएसी ने सर्वदलीय बैठक के खिलाफ सोमवार को भी आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+