कश्मीर में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में झड़प
बारामुला जिले के हागारपोरा गांव में सोमवार देर रात मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच एक बाजार के नामकरण को लेकर विवाद हो गया था। बाद में दूसरे गुट के लोगों ने एक शिया धार्मिक नेता का हार्डिग हटा दिया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर बारामुला जिले के हागारपोरा, गोम अहमदपोरा और कोंगामदोरा गांव में लोगों को समूहों में इकट्ठा होने से मना कर दिया गया है।
अधिकारी ने कहा, "इन गांवों में कर्फ्यू नहीं लगाया गया है कि लेकिन लोगों एक जगह इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications