ऑटो एक्सपो : प्रगति मैदान में शुरू हुआ वाहनों का मेला

यह प्रदर्शनी वाहन उद्योग में भारत की अकूत क्षमता की भी पुष्टि करती है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स एवं भारतीय उद्योग परिसंघ(सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सप्ताह की इस वाहन प्रदर्शनी में करीब 20 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है।

माना जा रहा है कि भीड़ खींचने के मामले में यह पिछले साल शंघाई एवं न्यूयार्क में आयोजित वाहन प्रदर्शनियों को भी काफी पीछे छोड़ देगी।

ऑटो सोसायटी के अध्यक्ष पवन गोयनका ने मीडिया से बातचीत में कहा, पिछले साल की तुलना में इस साल इसमें 40 फीसदी ज्यादा भीड़ जुटेगी। इस मेले में 10 से ज्यादा वैश्विक लांचिंग होंगी और अन्य लांचिंग की संख्या 50 होगी। इसमें देश-दुनिया की विख्यात वाहन कंपनियां भाग ले रही हैं।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्च र्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया(एसीएमए) इसका सह आयोजक है। यूं तो प्रदर्शनी की शुरुआत आज से हो गई, पर इसका औपचारिक उद्घाटन भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख एवं वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा छह जनवरी को करेंगे।

प्रदर्शनी में कनाडा, चीन, फीनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन, ताईवान और ब्रिटेन जैसे देश बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जापान की टोयोटा कंपनी अपना इटियॉस मॉडल पेश कर रही है, तो वोक्सवेगन पोलो मॉडल पेश कर रही है। जनरल मोटर्स का बीट मॉडल भी लोगों को आकर्षित किए बगैर नहीं रहेगा, वहीं होंडा ने भी एक नया मॉडल पेश करने की योजना बनाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+