आस्ट्रेलिया में भारतीय का अधजला शव बरामद
पुलिस के अनुसार न्यू साउथ वेल्स प्रांत के ग्रिफिथ के समीप विलब्रिग इलाके से 25 वर्षीय भारतीय का अधजला शव बरामद किया गया। यह शव 29 दिसम्बर को बरामद किया गया था।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि शव की शिनाख्त के लिए मृतक के परिजनों और भारतीय वाणिज्यि दूतावास से संपर्क किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गत शनिवार की रात एक भारतीय छात्र नितिन गर्ग पर हमला कर दिया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
मूल रूप से पंजाब का रहने वाला 21 वर्षीय गर्ग वेस्ट फुटक्राई स्थित एक रेस्तरां में काम करता था। जब वह काम पर जा रहा था, तभी उसे चाकू घोंप दिया गया। वह लड़खड़ाता हुआ हंगरी जैक्स रेस्तरां तक पहुंचा और मदद के लिए गुहार लगाने के बाद अचेत हो गया। उसे रॉयल मेलबर्न अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications