'हेडली के गोवा दौरे के बारे में जानकारी नहीं'
पुलिस अधीक्षक (अपराध अन्वेषण ब्यूरो) आत्माराम देशपांडे ने कहा, "हमें जानकारी नहीं है। हेडली के गोवा पहुंचने के बारे में हमें कोई भी खुफिया जानकारी नहीं मिली थी।"
देशपांडे का यह बयान उस वक्त आया है जब मीडिया में हेडली के गोवा में गत वर्ष दो हफ्ते ठहरने की बात कही जा रही है। मीडिया रपटों के अनुसार हेडली गोवा के तटीय इलाके अंजुना और अरामबोल में ठहरा था।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी में संघीय जांच ब्यूरो ने हेडली को भारत पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications