आटो एक्सपो : टोयोटा की साल में 70,000 इटियॉस बेचने की योजना
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस नई छोटी कार के इस वर्ष के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है।
टीकेएम के उप प्रबंध निदेशक (विपणन) संदीप सिंह ने 10वें आटो एक्सपो में इटियॉस के मॉडल को सार्वजनिक करने के बाद कहा, "हमें भारत में बाजार के एक बड़े हिस्से को हासिल करने की उम्मीद है। हम भारत में अपने 150 डीलरों के नेटवर्क के माध्यम से इस वर्ष के अंत तक अपनी बिक्री बढ़ाएंगे।"
उन्होंने कहा कि कार को पहले भारत में उतारा जाएगा और उसके बाद ही अन्य कहीं इसकी बिक्री होगी।
इटियॉस का उत्पादन सबसे पहले भारत में टोयोटा के नए संयंत्र में होगा।
टोयोटा मोटर कारपोरेशन के उपाध्यक्ष काजुओ ओकामोतो के अनुसार भारत और जापान में 2,000 से अधिक इंजीनियरों ने इटियॉस के विकास के लिए कम से कम चार वर्ष तक काम किया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत कंपनी के वैश्विक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
टोयोटा ने भारत में वर्ष 1999 में कार उत्पादन शुरू किया था। इस समय टोयोटा के करीब 400,000 ग्राहक हैं। भारत में कारों की बिक्री के लिए टोयोटा ने किर्लोस्कर के साथ समझौता किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications