तेलंगाना मसले पर दिल्ली में बैठक
राज्य के नेताओं के क्षेत्रीय आधार विभाजित होने के चलते इस विवादास्पद मुद्दे के समाधान की योजना और कार्यक्रम तैयार करने से उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक के हंगामेदार होने की संभावना है। राज्य के दो क्षेत्रों आंध्र और रायलसीमा के नेता तेलंगाना राज्य के गठन का विरोध कर रहे हैं वहीं तेलंगाना के नेता राजधानी हैदराबाद सहित 10 जिलों को मिलाकर पृथक राज्य के गठन की मांग पर अडिग हैं।
कई पार्टियों के प्रतिनिधि पहुंचे
गृहमंत्री द्वारा बुलाई इस बैठक में कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी, प्रजा राज्यम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया भी मौजूद हैं।
रोसैया ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली, केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी और चिदंबरम से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications