हैदराबाद में निषेधाज्ञा लागू

हैदराबाद के सभी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म शूटिंग स्थलों पर हुए हमलों के देखते हुए सभी पॉश इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त बी.प्रसाद राव ने कहा कि शहर में पुलिस के 112 अतिरिक्त प्लाटून तैनात किए गए हैं।
राव ने कहा कि शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और यह एक हफ्ते तक जारी रहेगी। निषेधाज्ञा तेलंगाना समर्थकों के प्रस्तावित बंद और संयुक्त कार्रवाई समिति के 'हैदराबाद चलो' के मद्देनजर लागू की गई है।
राव ने कहा कि हैदराबाद में किसी भी प्रकार की रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications