चीनी अदालत में ब्रिटिश तस्कर की मौत की सजा की पुष्टि
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शेख (53 वर्ष) को 12 सितम्बर 2007 में उत्तर पश्चिम चीन के जिंजियांग उइगुर स्वायत्तशासी क्षेत्र के उरुम्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4,030 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। वह ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे से आया था।
शेख को उरुम्की की मध्यम पीपुल्स अदालत ने 29 अक्टूबर 2008 को मौत की सजा दी थी।
चीन के आपराधिक कानून के अनुसार 50 ग्राम से अधिक हेरोइन की तस्करी में पकड़े गए लोगों के लिए मृत्युदंड की सजा का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications