कनाडा से अमेरिका की उड़ानों में बैग ले जाने पर प्रतिबंध
डेट्रॉयट जा रहे नार्थवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान में अलकायदा से संबंधित एक नाइजीरियाई व्यक्ति के विस्फोट करने के असफल प्रयास के बाद नए सुरक्षा उपायों को लागू किया गया।
अधिकारियों ने विमान में सवार होने के ठीक पहले शारीरिक जांच को शुरू करने के अलावा अतिरिक्त बैग ले जाने को भी प्रतिबंधित कर दिया।
परंतु हवाई अड्डों पर अव्यवस्था और कनाडा के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे पर उड़ानों में आठ घंटे के विलंब के बाद अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि यात्रियों को छोटे पर्स, कैमरा, लैपटॉप, डायपर बैग और जीवनरक्षक वस्तुओं का बैग ले जाने की अनुमति होगी।
कनाडा परिवहन विभाग ने कहा कि अमेरिका जाने वाली सभी उड़ानों में कुछ अपवादों को छोड़कर यात्रियों को विमान के केबिन में बैग ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications