नेपाल में तीन गुना हुए स्वाइन फ्लू के मामले
यद्यपि सरकारी मीडिया ने मंगलवार को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के 'एवियन इनफ्लूएंजा कंट्रोल प्रोजेक्ट' के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा है कि संक्रमण के मामले और अधिक हो सकते हैं क्योंकि अब तक दूरस्थ गांवों में संक्रमित लोगों की संख्या ज्ञात नहीं हो सकी है।
नेपाल में एच1एन1 वायरस के संक्रमण की बात प्रकाश में आने के छह महीने बाद दिसम्बर में इस बीमारी से ग्रस्त दो महिला मरीजों की मृत्यु के बाद मंत्रालय ने यह खुलासा किया है। ये नेपाल में स्वाइन फ्लू के संक्रमण से हुई पहली मौतें थीं।
राजधानी काठमांडू में स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 150 मामलों में से 35 मामले तो केवल काठमांडू के ही हैं। इसके अलावा दो पर्यटक स्थलों में संक्रमित लोगों की संख्या अधिक है। कास्की में 32 और चितवान में 23 मामले सामने आए हैं।
छह अन्य जिलों में भी स्वाइन फ्लू की उपस्थिति दर्ज की गई है। इनमें काठमांडू घाटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ललितपुर और भारत-नेपाल सीमा पर बसे तीन जिले इलाम, सुनसारी और मोरांग शामिल हैं।
संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद नेपाल में स्वाइन फ्लू की जांच और इलाज की बेहतर सुविधाएं नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications