कम्युनिस्ट या रूढ़िवादी होना जीन पर निर्भर!
आधुनिक राजनीति विज्ञान में पोलिटिकल पार्टी आइडेंटीफिकेश (पीआईडी) सबसे अधिक अध्ययन वाली अवधारणा है। विद्वान लंबे समय से पीआईडी को अभिभावकों की सामाजिकता सहित सामाजिक कारणों का परिणाम बताते रहे हैं। परंतु व्यक्ति के राजनीतिक झुकाव के सामाजिक कारणों के बजाए आनुवांशिकता से अधिक प्रेरित होने की संभावना के बारे में अधिक विचार नहीं किया गया। इस विषय पर अधिक शोध भी नहीं हुए हैं।
लोवा विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर पीटर के.हातेमी और सहकर्मियों ने मात्रात्मक आनुवांशिक मॉडल के उपयोग से पार्टी पहचान के स्रोतों और उनकी तीव्रता की जांच की।
लोवा विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट में कहा गया कि इन परिणामों को राजनीतिक दृष्टिकोण और मतदान चयन के ताजा परीक्षणों के साथ देखने पर पाíटयों के प्रति झुकाव के स्रोतों की एक जटिल तस्वीर उभरती है।
इन नतीजों को वेस्टर्न पोलिटिकल साइंस एसोसिएशन के तिमाही जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications