दिल्ली के तापमान में हल्की बढ़त
शनिवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन पिछले दो दिनों में तापमान में हल्की बढ़त हुई है।
मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक दिन के तापमान में और बढ़त होने के साथ न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी का कहना है, "बुधवार की सुबह हल्का कोहरा होने का अनुमान है लेकिन दिन के समय आकाश साफ रहेगा।"
मंगलवार की सुबह 7.30 बजे दृश्यता 400 मीटर थी हालांकि इससे विमान सेवा पर कोई प्रतिकूल असर पड़ने की जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications