ओबामा का आतंकवाद के खिलाफ अक्रामक कार्रवाई का वादा

वाशिंगटन, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह एक अमेरिकी विमान में विस्फोट के असफल प्रयास की जिम्मदारी अलकायदा के एक धड़े के लेने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आतंकवाद के खिलाफ अक्रामक कार्रवाई का इरादा जताया।

हवाई में छुट्टियां मना रहे ओबामा ने क्रिसमस के दिन एम्सटर्डम-डेट्रॉयट की उड़ान में हुई घटना के बाद पहली बार की गई सार्वजनिक टिप्पणी में कहा, "मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा दल को उन लोगों पर दबाव कायम रखने का निर्देश दिया है, जो हमारे देश पर हमला करना चाहते हैं।"

ओबामा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "हमारे पास इस ताजा प्रयास के बारे में पूरी जानकारी नहीं है लेकिन जो लोग निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की हत्या करना चाहते हैं, उनको जानना चाहिए कि अमेरिका अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करेगा।"

ओबामा ने कहा, "हम अपनी राष्ट्रीय शक्ति के हर अवयव का उपयोग हमारे लिए खतरा बने हिंसक चरमपंथियों को रोकने और समाप्त करने के लिए करेंगे, चाहे वे अफगानिस्तान या पाकिस्तान, यमन या सोमालिया या अन्य कहीं से भी अमेरिका के खिलाफ हमले की साजिश रच रहे हों।"

'अरब प्रायद्वीप में अलकायदा' (एक्यूएपी) ने एक इस्लामिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि डेल्टा/नार्थवेस्ट एयरलाइंस की उड़ान संख्या 253 में डेट्रॉयट के ऊपर विस्फोट के प्रयास में उसका हाथ था। इस बयान के बाद ही ओबामा की टिप्पणी सामने आई है।

आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने वाली कंपनी इंटेलसेंटर ने कहा कि यह कदम अलकायदा के दमन में यमन सरकार को अमेरिकी मदद का बदला लेने के लिए उठाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+