रणथम्भौर बाघ परियोजना क्षेत्र में 40 बाघ
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के अनुसार गणना का कार्य 30 अप्रैल, 09 से 10 मई, 09 तक किया गया। इस गणना में चालीस बाघ पाए गए हैं। इनमें चौदह नर और सोलह मादा तथा दस बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि चालू कैलेण्डर वर्ष में (चार अप्रैल) एक बाघिन की मृत्यु बाघ में संघर्ष से होना पाया गया। यह घटना बकोला वन क्षेत्र की है।
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाईमाधोपुर में चालू कैलेण्डर वर्ष में माह नवम्बर के अन्त तक बहत्तर प्रकरणों का निस्तारण (फैसल) किया गया। इनमें अवैध कटान के 7, अवैध चराई के 26, खनन का एक तथा 38 अन्य प्रकरण हैं। इन अपराधों के 95 प्रकरण न्यायालय में तथा 70 विभाग में लम्बित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications