अलकायदा का मॉरिटानिया में इतावली युगल के अपहरण का दावा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सार्वजनिक टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में फेट्टिनी ने कहा, "मैं इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हमारे नागरिकों की सुरक्षा के बारे में कोई सूचना नहीं है।"
उन्होंने अफ्रीकी देश की यात्रा की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई लेकिन कहा कि यात्रा जनवरी के आरंभ में होगी।
इससे पहले विदेश मंत्री ने कहा था कि 18 दिसम्बर को अपहृत इतावली युगल की रिहाई के लिए आतंकवादियों से वार्ता नहीं होगी।
दुबई स्थित अल-अरबिया समाचार चैनल से प्रसारित एक बयान में इस्लामी मघारेब में अलकायदा प्रवक्ता सलाह अबु मुहम्मद ने कहा कि अफगानिस्तान में इटली सरकार द्वारा किए गए अपराधों के जवाब में संगठन ने इतावली युगल का अपहरण किया।
बयान के साथ ही सेर्जियो सिसाला (65 वर्ष) और उनकी पत्नी फिलोमेने काबुर (39 वर्ष) के फोटो भी दिखाए गए। युगल को एक मैदान में बैठे दिखाया गया है। इनके पीछे पांच हथियारबंद लोग खड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications