यूपी में सांप्रदायिक हिंसा, 10 घायल

जिले के पुलिस उपाधीक्षक परमहंस ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सोमवार रात जब एक समुदाय के लोग ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक करने जा रहे थे, तभी रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने ताजिया को तय रास्ते से ले जाने पर आपत्ति जताते हुए उसे वापस दूसरे रास्ते से ले जाने को कहा। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों में जमकर बहस हुई।
हंस ने कहा कि ताजिया को दफनाने के बाद जब लोग लौट रहे थे तभी दोनों समुदाओं में हिंसक झड़प हो गई। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। शांति व्यवस्ता भंग न हो इसके लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल घटना के संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications