माकपा ने अपने कार्यकर्ताओं के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, "नक्सली ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत माकपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।"

बयान में कहा गया, "नक्सली अभी तक सिर्फ पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे थे लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ के कांकेर और उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में भी उन्हें निशाना बनाया गया।"

बयान में कहा गया कि पुलिस और प्रशासन भद्राचलम जिले के कोमनपल्ली गांव के सरपंच कविती राजुलु और उनके पिता के हत्यारों को खोज कर दंडित करे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+