दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत, अब तक कुल 69 मरे (लीड-1)
स्वाइन फ्लू की नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि एक 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई। इस बीमारी से मरने वाले दूसरे व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
दिल्ली में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 62 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 18 बच्चे शामिल हैं। इन्हें मिलाकर राजधानी में संक्रमित लोगों की तादाद 9,260 हो गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में स्वाइन फ्लू के मामलों में कमी आई है। इसके पहले प्रत्येक दिन औसतन 100 मामले सामने आते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications