हुड्डा ने रुचिका मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया
हिसार के निकट खेडर गांव में 1200 मेगावाट की राजीव गांधी जल विद्युत परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा में हुड्डा ने कहा, "इस मामले के सभी पहलुओं की कानूनी जांच हो रही है और सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि प्रभावित परिवार को न्याय मिले।"
सूत्रों के मुताबिक हुड्डा ने राज्य के गृह सचिव को रुचिका के पूरे मामले की कानूनी जांच के निर्देश दिए हैं ताकि इस मामले पर फिर से गौर किया जा सके और दोषी पूर्व पुलिस महानिदेशक एस. पी. एस. राठौर को अधिक से अधिक सजा दिलाई जा सके।
उल्लेखनीय है कि रुचिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में राठौड़ को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 21 दिसंबर को दोषी करार दिया था और छह महीने जेल की सजा सुनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications