गोविंदाचार्य नहीं लौटेंगे भाजपा में
भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा पार्टी छोड़कर गए लोगों की वापसी के संकेत दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर भोपाल में मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान गोविंदाचार्य ने कहा, "बेहतर होगा कि वह हमें आमंत्रित करने की बजाय पार्टी को दुरूस्त करने पर ध्यान दें।"
उन्होंने कहा, "मैं अपने काम में लगा हूं इसलिए इस पर विचार करने की आवश्यकता नहीं समझता।"
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह सिर्फ स्वयं सेवक है इससे ज्यादा उनकी हैसियत नहीं है और न ही भाजपा की पटकथा लिखने में उनकी कोई रुचि। झारखण्ड में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ शिबू सोरेन के नेतृत्च में सरकार बनाने के भाजपा के फैसले को गोविंदाचार्य ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications