झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने की सिफारिश करने का फैसला किया गया।
ज्ञात हो कि झारखण्ड में गत 19 जनवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। तमाड़ विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जब कोई भी पार्टी सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आई तो केंद्र सरकार ने 19 जनवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications