भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में आग, 2 छात्रों की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर एक प्रयोगशाला में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान हुए विस्फोट से आग लग गई। दो शोध छात्र इस आग में घिर गए जिससे उनकी मौत हो गई।
अधिकारी के मुताबिक वहां कोई संवेदनशील चीजें नहीं थीं और बार्क के मुख्य रिएक्टर और अन्य संवेदनशील स्थलों को कोई खतरा नहीं है।
आग मंगलवार दोपहर 1.30 पर लगी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शाम तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications