ओबामा ने प्रदर्शनों के दमन के लिए ईरान की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हवाई में सर्दियों की छुट्टियां मना रहे ओबामा ने कहा कि ईरान के निर्दोष नागरिकों के हिंसक और अन्यायपूर्ण दमन की कड़ी निंदा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अमेरिका भी शामिल है।
ओबामा ने कहा कि भय और अत्याचार के सहारे शासन करने का ईरानी नेताओं का फैसला सफल नहीं होगा।
ओबामा ने ईरान से गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को रिहा करने को कहा और व्यापक मानव अधिकारों की इच्छा दिखाने वाले ईरानियों की प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications