अब्दुल मुतल्लब के यमन में रहने की पुष्टि

सना, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस के दिन एक अमेरिकी यात्री विमान में विस्फोट का प्रयास करने वाला नाइजीरियाई युवक दिसम्बर के आरंभ में यमन छोड़ने से पहले कई महीनों तक वहां रहा था। यमन ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यमन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब अरबी के अध्ययन के लिए अगस्त से ही देश में था। उसने राजधानी सना में अध्ययन के लिए वीजा हासिल किया।

अब्दुल मुतल्लब ने अमेरिकी अधिकारियों को बताया कि उसने यमन में अलकायदा से प्रशिक्षण लिया और डेल्टा/नार्थवेस्ट एयरलाइंस के विमान के डेट्रॉयट में उतरने से पहले विस्फोट का प्रयास किया। उसने विस्फोटक भी यमन से हासिल करने का दावा किया।

मंत्रालय ने कहा कि यमन के अधिकारी अब अब्दुल मुतल्लब के यमनी संपर्को का पता लगाने में जुटे हैं और जो भी सूचना हासिल होगी उसे अमेरिकी सरकार को उपलब्ध कराया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+