इंदौर में व्यापारी ने आत्महत्या की
इंदौर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर इंदौर में एक व्यापारी नितिन लाठिया ने मंगलवार को फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
परदेसीपुरा थाने के नंदानगर में रहने वाले नितिन का शव मंगलवार की सुबह पंखे से लटकता मिला। जांच अधिकारी बी. एस. डावर ने आईएएनएस को बताया कि नितिन की पत्नी बीमार रहती है और आशंका है कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। नितिन ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications