अमेरिकी विमान हमले की साजिश के पीछे अलकायदा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने वाली कंपनी इंटेलसेंटर ने कहा कि 'अरब प्रायद्वीप में अलकायदा' (एक्यूएपी) ने एक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि डेल्टा/नार्थवेस्ट एयरलाइंस की उड़ान संख्या 253 में डेट्रॉयट के ऊपर विस्फोट के प्रयास में उसका हाथ था।
एक्यूएपी ने विस्फोट का प्रयास करने वाले संदिग्ध आतंकवादी उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब का एक फोटो भी जारी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications