अमेरिका में आग लगने से 9 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह घटना मिसिसिपी राज्य के स्टार्कविले शहर में हुई। इस हादसे के समय सभी सो रहे थे। आग दो मंजिला इमारत में लगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अग्नि एवं राहत विभाग के अधिकारी माइक चैनी ने बताया कि मारे गए नौ लोगों में छह बच्चे शामिल हैं। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मारे गए बच्चों की उम्र तीन से सात वर्ष के बीच थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications